Mauganj News: मऊगंज के वार्ड 12 में गोवंश हत्या का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
Mauganj News: मऊगंज के वार्ड नंबर 12 स्थित तेलियान टोला घुरेहटा में गोवंश की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मांस, गोवंश का अंग और हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद किया गया है। मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
घर में दबिश मांस और गड़ासा बरामद
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 12 के तेलियान टोला घुरेहटा में स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ शरीफ खान द्वारा घर में गोवंश की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में उसके घर से करीब 10 किलो मांस, गोवंश का एक पैर तथा मांस काटने वाला धारदार गड़ासा बरामद किया गया।पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है|
अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार, 24 फरवरी को शाम करीब 4 बजे केस पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित कृत्य में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नमूने लैब भेजे गए
बरामद मांस की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दे दी गई है। मांस के नमूनों को परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कथित अवैध वसूली पर हंगामा, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह धरने पर बैठे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









