Satna News: सतना में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने के बाद आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत, रीवा में चल रहा था इलाज
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में सहायक आबकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी दीपमाला सिंह (50) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई. मंदाकिनी विहार कॉलोनी स्थित घर में बुधवार शाम उन्हें लाइसेंसी बंदूक से गोली लगी थी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया था. यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
अलमारी में बंदूक रखते समय चली गोली
जानकारी के मुताबिक, घर में मंगलवार को शस्त्र पूजा की गई थी. इसके अगले दिन बुधवार शाम दीपमाला सिंह बंदूक को अलमारी में रखने के लिए ले जा रही थीं, तभी अचानक गोली चल गई. गोली उनके पेट में लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सतना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया था. वहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई.
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घर में घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान कमरे में 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक मिली. वहीं, किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे हुए कांच बिखरे पाए गए. पुलिस को मौके से खून के निशान या कारतूस का खाली खोखा नहीं मिला. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस की जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना में वेतन-एरियर भुगतान में अनियमितता के आरोप, प्रभारी BEO गरुण प्रताप सिंह निलंबित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Satna News: सतना में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने के बाद आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत, रीवा में चल रहा था इलाज”