Rewa News: रीवा में गौवंश पर धारदार हथियार से हमला, छह गायें घायल दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में गौवंश पर धारदार हथियार से हमला, छह गायें घायल दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में गौवंश पर धारदार हथियार से हमला, छह गायें घायल दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में गौवंश पर क्रूर हमले का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने टांगी व अन्य धारदार हथियारों से कई गायों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली गाय

अतरैला थाना क्षेत्र के ग्राम भुनगांव निवासी आकाश सिंह बघेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अतरैला स्थित कंपनी के पास सड़क किनारे एक गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। गाय की पूंछ के पास टांगी (कुल्हाड़ी) से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी।

ग्रामीणों की जानकारी पर सामने आए आरोपी

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि टेड़ी गांव के रजौली साकेत और कोटवा के गिरधारी कोल पर कई मवेशियों पर टांगी और अन्य धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप है। ग्रामीणों के साथ आसपास तलाश करने पर अलग-अलग स्थानों पर करीब आधा दर्जन गायें गंभीर रूप से घायल मिलीं। इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया।

चिकित्सक ने किया उपचार                                       

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज प्रताप सिंह को बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल गौवंश का प्राथमिक उपचार किया।

आरोपियों पर मामला दर्ज

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल गायों को देखभाल के लिए ग्राम पंचायत कोनीकलां स्थित गौशाला भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 3(5), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) और मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4/9 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना-नागौद मार्ग के मौहारी टोल पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें