Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 गुम मोबाइल बरामद करीब 20 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 गुम मोबाइल बरामद करीब 20 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 गुम मोबाइल बरामद करीब 20 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

Rewa News: रीवा जिले में अमहिया थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 111 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। करीब 20 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया।

तकनीकी जांच से ट्रेस किए गए मोबाइल

अमहिया थाना पुलिस को लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की। साइबर सेल की मदद से इन 111 मोबाइल फोन को रीवा सहित आसपास के अन्य जिलों से बरामद किया गया।

SP ने खुद लोगों को लौटाए मोबाइल

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को रीवा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके असली मालिकों को सौंपा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने खुद लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस दिए। काफी समय से अपने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोग जब अपना फोन वापस पाए तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने इस पहल के लिए पुलिस का आभार भी व्यक्त किया।

पुलिस की अपील

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अमहिया थाना और साइबर सेल की टीम लगातार इन मामलों पर काम कर रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यम से समय रहते उसे ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में गौवंश पर धारदार हथियार से हमला, छह गायें घायल दो आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें