Sidhi News: सीधी में पेट्रोल-डीजल की अचानक किल्लत, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Sidhi News: सीधी में पेट्रोल-डीजल की अचानक किल्लत, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Sidhi News: सीधी में पेट्रोल-डीजल की अचानक किल्लत, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Sidhi News:  सीधी शहर में बुधवार शाम अचानक पेट्रोल और डीजल की कमी से हड़कंप मच गया। कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर सप्लाई बंद होने के कारण सैकड़ों वाहन चालकों को बिना ईंधन के लौटना पड़ा।

कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ स्टॉक

बुधवार शाम करीब 5 बजे के बाद शहर के कई बड़े पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो गया। सूखेजा पेट्रोल पंप और गंगा फ्यूल समेत करीब पांच प्रमुख पंपों पर ईंधन का स्टॉक खत्म हो गया। पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन कर्मचारियों ने स्टॉक खत्म होने की बात कहकर लोगों को वापस लौटा दिया।

युद्ध की चर्चा और जमाखोरी के आरोप

ईंधन की इस अचानक कमी को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे ईरान-इजरायल युद्ध का असर मान रहे हैं और वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। वहीं कई लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालक जानबूझकर स्टॉक रोककर रख रहे हैं, क्योंकि उन्हें रात में कीमतें बढ़ने की उम्मीद है।

रास्ते में फंसे राहगीर

पेट्रोल की तलाश में भटक रहे सुनील सिंह ने बताया कि वे महिलाओं और बच्चों के साथ घर लौट रहे थे, लेकिन कहीं भी ईंधन न मिलने के कारण बीच रास्ते में ही फंस गए। इसी तरह शिवम साकेत और राम विशाल शर्मा सहित कई लोगों ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से पेट्रोल के लिए अलग-अलग पंपों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें