Jashpur News: जशपुर में सरहुल महोत्सव, CM साय ने प्रकृति पूजा में भाग लिया
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल महोत्सव में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने धरती माता, सूर्य देव और साल वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और समृद्ध फसल की कामना की, पूजा कराने वाले बैगा ने मुख्यमंत्री को सरई (साल) फूल खोंचकर शुभ आशीष प्रदान किया.

मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री ने सरहुल उत्सव एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह पर्व प्रकृति, धरती और जीवन के संतुलन का प्रतीक है, उन्होंने बताया कि, बैगा, पाहन और पुजारी द्वारा की जाने वाली पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामूहिक जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है.

विकास योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को आवास उपलब्ध करा रही है, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 25 किश्तों में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की जा चुकी है, किसानों को धान की खरीद पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उचित मूल्य दिया जा रहा है, इसके अलावा, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा में महत्वपूर्ण कदम है.

सरहुल महोत्सव का महत्व
सरहुल पर्व चैत्र माह में उरांव समुदाय द्वारा मनाया जाता है और यह प्रकृति के नवजीवन और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, इस पर्व में धरती माता और सूर्य देव के प्रतीकात्मक विवाह के साथ सामूहिक पूजा की जाती है, सरना स्थल पर पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और लोकनृत्य-गीतों के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ किया जाता है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्सव का माहौल
कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजी 100 से अधिक महिलाएं और युवतियां ने मनमोहक सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया, मांदर की थाप और उत्साह से भरे वातावरण ने पूरे परिसर को जनजातीय संस्कृति के रंग में रंग दिया, इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : CG News: गंगरेल नौकायान उत्सव 2026: 22 मार्च को गंगरेल बनेगा एडवेंचर हब, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










