CG News: गढ़चिरौली में DVCM समेत 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 68 लाख के इनामी माओवादियों ने डाले हथियार
CG News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस और CRPF के दबाव तथा सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है.
इनामी नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था, इनमें डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVCM) और एरिया कमेटी सचिव जैसे बड़े पदों पर सक्रिय नक्सली शामिल थे, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे.

घटती नक्सली गतिविधियां
गढ़चिरौली में नक्सल विरोधी अभियान अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है, वर्ष 2025 से अब तक 123 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जबकि 2005 से अब तक यह संख्या 794 तक पहुंच गई है, अब नक्सली गतिविधियां सीमित होकर भामरागढ़ क्षेत्र तक सिमटती नजर आ रही हैं, आत्मसमर्पण करने वालों में सोनी उर्फ बाली मट्टामी, बुदरी उर्फ रामबत्ती मट्टामी, सुखलाल कोक्सा और शांति तेलामी जैसे सक्रिय सदस्य शामिल हैं, जो संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे.
पुनर्वास नीति से नई शुरुआत
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन सभी को नई जिंदगी शुरू करने का मौका दिया जाएगा, प्रत्येक नक्सली को 4 लाख से 8.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी, साथ ही समूह में सरेंडर और नक्सली दंपत्तियों के लिए अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा, यह आत्मसमर्पण न केवल सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि अब क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव हो रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर से रीवा तक हवाई सफर शुरू, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










