CG News: मंदिर हसौद स्टेशन को ₹7.30 करोड़ की सौगात, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से होगा अपग्रेड

CG News: मंदिर हसौद स्टेशन को ₹7.30 करोड़ की सौगात, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से होगा अपग्रेड

CG News: मंदिर हसौद स्टेशन को ₹7.30 करोड़ की सौगात, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से होगा अपग्रेड

CG News: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ₹7.30 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है, इस योजना का उद्देश्य स्टेशन को यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आकर्षक बनाना है.

Raipur News: मंदिर हसौद होगा नवा रायपुर का बड़ा स्टेशन, बढ़ेंगी यात्री  सुविधाएं, 7.30 करोड़ की लागत से काम शुरू | Mandir Hasaud Will Be The  Biggest Station Of Nava Raipur

एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं

नए स्वरूप में स्टेशन पर कई हाईटेक और यात्री-हितैषी सुविधाएं विकसित की जाएंगी,
• अलग-अलग एंट्री और एग्जिट गेट
• बाइक और कार पार्किंग की व्यवस्था
• आकर्षक पोर्च और गार्डन
• आधुनिक प्रतीक्षालय और टॉयलेट
• ठंडे पानी की मशीनें
• प्लेटफॉर्म पर डिजिटल इंडिकेटर बोर्ड

सुरक्षा और इको-फ्रेंडली पहल

स्टेशन परिसर को पूरी तरह CCTV निगरानी में रखा जाएगा, साथ ही बिजली की बचत के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे यह स्टेशन पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगा, मंदिर हसौद स्टेशन ओडिशा, पुरी, राजिम और धमतरी रूट की ट्रेनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए इसके विकास से हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

रायपुर मंडल में तेजी से विकास

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुल 15 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, भिलाई, उरकुरा और भानुप्रतापपुर जैसे स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि अन्य स्टेशनों पर कार्य तेजी से जारी है, अमृत भारत योजना के तहत देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब में बदलने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में CM साय पेश करेंगे 2 नए विधेयक, अहम प्रस्तावों पर टिकी नजरें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें