CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल, 22 मार्च को ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का भव्य आयोजन
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 22 मार्च को ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन किया जाएगा, यह ऐतिहासिक दौड़ लालबाग मैदान से शुरू होकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर समाप्त होगी, मुख्यमंत्री के अनुसार, यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ बस्तर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा.
धावकों के लिए चार रोमांचक कैटेगरी
इस मैराथन को हर स्तर के प्रतिभागियों को ध्यान में रखते हुए चार भागों में विभाजित किया गया है,
• 42 किमी: अनुभवी धावकों के लिए फुल मैराथन
• 21 किमी: हाफ मैराथन
• 10 किमी: जोश और जुनून की दौड़
• 5 किमी: फिटनेस और फन रन
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए लाइव डीजे और ज़ुम्बा सेशन भी आयोजित किए जाएंगे.
![]()
इनामों की बौछार और खास सुविधाएं
मैराथन को आकर्षक बनाने के लिए कुल 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की गई है,
• हर प्रतिभागी को फिनिशर मेडल
• ई-सर्टिफिकेट
• डिजिटल रनिंग फोटोज़
यह आयोजन छत्तीसगढ़ में स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
कैसे करें पंजीयन?
इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, देशभर से हजारों धावकों के इस भव्य आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है, बस्तर की वादियों, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच होने वाली यह मैराथन न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि बदलते बस्तर की नई पहचान और सकारात्मक छवि का प्रतीक भी बनेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: ‘हिडन जेम’ बना छत्तीसगढ़, 8 राज्यों के 30 टूर ऑपरेटर्स ने खोजी नई संभावनाएं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










