CG News: आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, मेरिट के आधार पर हुआ चयन

CG News: आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, मेरिट के आधार पर हुआ चयन

CG News: आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, मेरिट के आधार पर हुआ चयन

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है.

भर्ती प्रक्रिया ऐसे हुई पूरी

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 27 जुलाई 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम सितंबर 2025 में घोषित हुआ था, इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरणों, दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मापदंड को पूरा करने के बाद अब अंतिम चयन सूची जारी की गई है.

CG आबकारी विभाग ने जारी किया आरक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट: 200 पदों पर चयन,  43 अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में; व्यापम की वेबसाइट पर देखें सूची - Khabar ...

मेरिट के आधार पर हुआ चयन

अधिकारियों के अनुसार—
• पदों के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को DV और शारीरिक माप के लिए बुलाया गया था
• 128 अभ्यर्थी अनुपस्थित या अपात्र पाए जाने के कारण बाहर हो गए
• अंततः 200 अभ्यर्थियों की मुख्य चयन सूची जारी की गई
• साथ ही 43 उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी जारी की गई है

कैसे देखें रिजल्ट?

उम्मीदवार अपना परिणाम छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं, रोल नंबर और मेरिट क्रम से परिणाम देखें, पूरी सूची ऑनलाइन उपलब्ध है, विभाग ने स्पष्ट किया है कि, अंतिम चयन पूरी तरह मेरिट और निर्धारित शारीरिक मानकों के आधार पर किया गया है, यह भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम रूप से पूरी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : CG News: लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें