CG News: चैत्र नवरात्रि पर कुदरगढ़ धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय, 185 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
CG News: चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.
कुदरगढ़ धाम के विकास का ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, कुदरगढ़ धाम छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसका समग्र विकास किया जाएगा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां रोपवे, डोम, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

185 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
इस अवसर पर 185 करोड़ रुपये के 76 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, इसमें 20 करोड़ रुपये के 52 कार्यों का लोकार्पण और 164 करोड़ रुपये के नए कार्यों की शुरुआत शामिल है, इन परियोजनाओं में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं, साथ ही करीब 3.09 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक विश्रामगृह का भी लोकार्पण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

नक्सलवाद खत्म करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं, इस दौरान उन्होंने सुपोषण, आपराधिक और यातायात जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
पोषण और महिला सशक्तिकरण पर फोकस
कार्यक्रम में बताया गया कि, ‘रेडी टू ईट’ योजना के माध्यम से जिले में पोषण स्तर को मजबूत किया जा रहा है, सरकार महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, इस मौके पर मंत्री रामविचार नेताम और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में CM विष्णु देव साय का सम्मान, 3 अहम विधेयकों पर प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









