Satna News: सतना में डाइट प्राचार्य के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
Satna News: सतना जिले में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्य डॉ. सच्चिदानंद पांडेय के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सोमवार को भूख हड़ताल शुरू की। उनके आरोप हैं कि प्राचार्य ने जानबूझकर एक दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान रोक रखे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी ने भी इस भूख हड़ताल का समर्थन किया और प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग की।
आरोप और शिकायत
भूख हड़ताल पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मचारी सुरेशचंद्र मिश्रा और प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि प्राचार्य ने कई कर्मचारियों को उनके बकाया वेतन, जनवरी माह का भुगतान और सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिए हैं। मिश्रा का आरोप है कि उनकी सेवानिवृत्ति 31 जनवरी 2026 को हुई, लेकिन विदाई कार्यक्रम आयोजित किए बिना उन्हें अपमानित किया गया और संस्थान के कमरे बंद कर दिए गए।

जांच लंबित, दबाव का आरोप
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि प्राचार्य डॉ. सच्चिदानंद पांडेय के खिलाफ 16 अप्रैल 2024 को विभागीय जांच शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक यह लंबित है। इसके दौरान कर्मचारियों पर दबाव बनाए जाने और उन्हें प्राचार्य के पक्ष में बयान देने के लिए प्रताड़ित किए जाने की भी शिकायत है।
कर्मचारियों की मांग
भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मांग की है कि प्राचार्य को डाइट सतना से तुरंत हटाया जाए और लंबित भुगतानों का जल्द निपटारा किया जाए। उनका कहना है कि प्राचार्य के कार्यकाल में सेवानिवृत्त हुए अधिकांश कर्मचारियों को अब तक उनका हक नहीं मिला है।
कई कर्मचारियों ने कमिश्नर से की शिकायत
डाइट के प्राचार्य के खिलाफ एक दर्जन कर्मचारियों ने कमिश्नर रीवा को लिखित आवेदन दिया है। इसमें दो साल पहले रिटायर हुई प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी अंजना श्रीवास्तव ने भी आरोप लगाया कि उनके स्वयत्तों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। अन्य कई कर्मचारी भी आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश में विद्यारंभ प्रमाण-पत्र योजना: प्रारंभिक शिक्षा में नई पहल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










