CG News: बलौदाबाजार में ‘युवान’ पहल: छुइहा बांध में पक्षी दर्शन, 45 प्रजातियों की पहचान
CG News: बलौदाबाजार वन मंडल द्वारा ‘युवान’ पहल के तहत रविवार को छुइहा बांध में पक्षी दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस प्रकृति आधारित गतिविधि ने प्रतिभागियों को जैव विविधता के करीब से जुड़ने का अवसर दिया.
![]()
10 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में कुल 10 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्राकृतिक वातावरण में पक्षियों को नजदीक से देखने का अनुभव प्राप्त किया, इस दौरान 45 विभिन्न पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई, प्रमुख प्रजातियों में यूरेशियन मूरहेन, ग्रे-हेडेड स्वैम्पेन, व्हाइट-ब्रेस्टेड वाटरहेन, ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट, ग्रे फ्रेंकोलिन, लाफिंग डव, स्पॉटेड डव, एशियन कोयल, ग्रेटर कूकल और व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर शामिल रहे.
![]()
विशेषज्ञ ने सिखाए पहचान के तरीके
पक्षी विशेषज्ञ हेमंत वर्मा ने प्रतिभागियों को पक्षियों की पहचान के विभिन्न तरीके सिखाए, उन्होंने बताया कि, आवाज, रंग और व्यवहार के आधार पर पक्षियों को आसानी से पहचाना जा सकता है, इस प्रकृति यात्रा में नरेंद्र वर्मा, कुम्भज कुमार, टिकेश्वर निषाद, रिकेश्वर पैकरा, लोकेश यादव, अंजू वर्मा, टीना वर्मा, तन्वी मालकी, लावी मालकी और एरिक मालकी शामिल रहे, यह कार्यक्रम न केवल पक्षी प्रेमियों के लिए खास रहा, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी, जो भविष्य में ऐसे और प्रयासों को प्रेरित करेगा.
यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान की बड़ी सफलता, 18 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









