CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी ऐप से कुली बुकिंग, यात्रियों को बड़ी राहत
CG News: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे एक नई डिजिटल पहल करने जा रहा है, जल्द ही रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल ऐप के जरिए कुली (पोर्टर) बुकिंग की सुविधा शुरू होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
पहले से कर सकेंगे बुकिंग
इस विशेष ऐप के जरिए यात्री ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही कुली बुक कर सकेंगे, ट्रेन आते ही कुली सीधे संबंधित कोच और सीट तक पहुंच जाएगा, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी.

ओवरचार्जिंग से मिलेगी राहत
ऐप में कुलियों का पूरा विवरण और तय किराया पहले से दर्ज रहेगा, इससे यात्रियों को मोलभाव नहीं करना पड़ेगा और ओवरचार्जिंग जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा, यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाएगी.
यात्रियों से लिया जा रहा फीडबैक
इस सुविधा को लागू करने से पहले रेलवे यात्रियों से फीडबैक भी ले रहा है, इसके लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सर्वे कराया जा रहा है, ताकि सेवा को यात्रियों की जरूरतों के अनुसार बेहतर बनाया जा सके.
सर्वे में पूछे जा रहे सवाल
जन-सर्वेक्षण में यात्रियों से उनकी यात्रा की आवृत्ति, कुली सेवा का उपयोग, स्टेशन पर कुली खोजने में होने वाली दिक्कतें और किराए से जुड़ी समस्याओं पर राय मांगी जा रही है, साथ ही ऑनलाइन बुकिंग से समय बचत, सुरक्षा और सुविधा शुल्क जैसे मुद्दों पर भी सुझाव लिए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: धार्मिक यात्रा पर CM विष्णुदेव साय, ओडिशा के कोमना वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









