CG News: भटगांव को मिली बड़ी सौगात, 30.41 करोड़ की परियोजना मंजूर

CG News: भटगांव को मिली बड़ी सौगात, 30.41 करोड़ की परियोजना मंजूर

CG News: भटगांव को मिली बड़ी सौगात, 30.41 करोड़ की परियोजना मंजूर

CG News: भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले में बीरपुर (एनएच-43) से केवरा तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण के लिए करीब 30.41 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है.

आधुनिक तकनीक से होगा निर्माण

लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य आधुनिक तकनीकी मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, परियोजना में सड़क चौड़ीकरण, पुलिया निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 30.41 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना को  मिली प्रशासकीय स्वीकृति – Media Passion : Raipur News Chhattisgarh India

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

इस सड़क परियोजना के पूरा होने से बीरपुर से केवरा तक आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजमार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

विकास और रोजगार को बढ़ावा

नई सड़क बनने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी, यह परियोजना भटगांव के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी.

हर गांव तक पहुंचेगा विकास

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, राज्य सरकार का लक्ष्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सड़क सुविधाएं पहुंचाना है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि, आने वाले समय में भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे, ताकि हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके.

यह भी पढ़ें : CG News: 66 लाख के इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार, ओडिशा में हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें