CG News: रामनवमी पर सीएम साय ने की विशेष पूजा-अर्चना, परिवार संग कराया कन्या भोज
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के अवसर पर अपने गृह निवास बगिया में परिवार सहित मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
![]()
कन्या भोज से निभाई परंपरा
मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ नौ कन्याओं को भोजन कराया, यह आयोजन भारतीय परंपरा और आस्था का प्रतीक माना जाता है, जिसे पूरे श्रद्धा भाव से निभाया गया, चैत्र नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 मार्च से शुरू हुआ, इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.
![]()
अष्टमी से नवमी तक धार्मिक अनुष्ठान
26 मार्च (अष्टमी) को पूजन, हवन, आरती, प्रवचन और लीला का आयोजन किया गया, 27 मार्च (नवमी) को नवकन्या पूजन, पूर्णाहूति और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए, 28 मार्च (दशमी) को सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, मूर्ति विसर्जन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, यह पूरा धार्मिक आयोजन परम पूज्य स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज के सान्निध्य और आशीर्वाद में संपन्न हो रहा है, जिससे कार्यक्रम का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी ठप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



