Rewa News: रीवा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ने ही की महिला की हत्या

Rewa News: रीवा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ने ही की महिला की हत्या

Rewa News: रीवा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ने ही की महिला की हत्या

Rewa News: रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में 30 मार्च की सुबह लोही ब्रिज के पास एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पहचान के बाद तेज हुई जांच

जांच के दौरान मृतका की पहचान लीलावती पटेल (50) के रूप में हुई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत में महिला का सिर भी बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने मौके और घर की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

घर के अंदर हुई थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही घर में की गई थी। घर में भारी मात्रा में खून मिलने से स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की और बाद में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ग्रामीणों से पूछताछ की। इसी दौरान मृतका के पड़ोसी राजा केवट पर शक गहराया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

चोरी के इरादे से पहुंचा था आरोपी

पूछताछ में आरोपी राजा केवट (30) ने हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह चोरी की नीयत से घर में घुसा था, लेकिन महिला द्वारा पहचान लिए जाने पर उसने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पहचान के लिए की क्रूर हरकत

आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला का सिर धड़ से अलग कर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें