Rewa News: रीवा में डीआईजी के गनमैन के घर 40 लाख की चोरी, चोरों ने रसोई में खाया खाना फिर अलमारी के लॉकर तोड़कर हुए फरार

Rewa News: रीवा में डीआईजी के गनमैन के घर 40 लाख की चोरी, चोरों ने रसोई में खाया खाना फिर अलमारी के लॉकर तोड़कर हुए फरार

Rewa News: रीवा में डीआईजी के गनमैन के घर 40 लाख की चोरी, चोरों ने रसोई में खाया खाना फिर अलमारी के लॉकर तोड़कर हुए फरार

Rewa News: रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में डीआईजी के गनमैन अशोक तिवारी के घर सोते हुए परिवार को बिना भनक लगे चोरों ने करीब 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया, और चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रसोई में आराम से पूड़ी-अचार खाया तथा जूठे बर्तन वहीं छोड़कर अलमारी के लॉकर तोड़कर फरार हो गए.

सुबह बिखरा मिला सामान

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह परिवार के लोग सोकर उठे और घर का सामान बिखरा हुआ तथा अलमारी के लॉकर टूटे हुए देखे, जिसके बाद सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों तथा डॉग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में गद्दी पूजन की परंपरा के साथ रावण दहन का भव्य आयोजन, 56 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें