MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, TET नियम पर पुनर्विचार की मांग
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर लाखों शिक्षकों के हित में TET नियम पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने इस नियम को भूतलक्षी (रेट्रोस्पेक्टिव) की बजाय भविष्यलक्षी (प्रोस्पेक्टिव) प्रभाव से लागू करने की बात कही है।
![]()
रिव्यू और क्यूरेटिव पिटीशन की मांग
दिग्विजय सिंह ने सरकार से इस मामले में रिव्यू या क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने का भी आग्रह किया है। उनका कहना है कि इससे प्रभावित शिक्षकों को राहत मिल सकती है और न्यायसंगत समाधान निकाला जा सकता है।

2 लाख से ज्यादा शिक्षकों में चिंता
इस फैसले के बाद प्रदेश के 2 लाख से अधिक शिक्षकों में चिंता बढ़ गई है। कई शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी सेवा अवधि लंबी है और अचानक TET अनिवार्यता लागू होने से वे असमंजस की स्थिति में हैं, पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी मांग की है कि जब तक इस मामले में अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक TET अनिवार्यता को स्थगित रखा जाए, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, शिक्षा विभाग ने 2009 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य कर दिया है। खासकर ऐसे शिक्षक जिनकी नौकरी में 5 साल से अधिक समय शेष है, उन्हें यह परीक्षा देना जरूरी होगा, अब इस मुद्दे पर सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर लाखों शिक्षकों की नजरें टिकी हुई हैं। यह फैसला आने वाले समय में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है।
यह भी पढ़ें : MP News: MPESB ने निकाली 2646 पदों पर भर्ती, नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए आवेदन शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |





