MP News: एमपी बोर्ड की नई नीति लागू, 10वीं-12वीं परीक्षा और नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी

MP News: एमपी बोर्ड की नई नीति लागू, 10वीं-12वीं परीक्षा और नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी

MP News: एमपी बोर्ड की नई नीति लागू, 10वीं-12वीं परीक्षा और नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी

MP News: मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की पढ़ाई अब महंगी हो गई है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने नई प्रवेश नीति जारी करते हुए परीक्षा शुल्क, नामांकन शुल्क और अन्य फीस में बढ़ोतरी कर दी है। 10वीं और 12वीं के परीक्षा फार्म 15 मई से भरे जाएंगे।

परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी

नई व्यवस्था के तहत नियमित विद्यार्थियों को अब 1200 की जगह 1500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं स्वाध्यायी छात्रों के लिए यह शुल्क 1600 रुपये तय किया गया है। कक्षा 9वीं का नामांकन शुल्क 350 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

एमपी बोर्ड का बड़ा झटका, 10वीं-12वीं परीक्षा फीस में 80% तक की भारी बढ़ोतरी;  'बेस्ट

अन्य शुल्क भी बढ़े

पुरानी अंकसूची (10 वर्ष से अधिक) प्राप्त करने का शुल्क 600 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। डीएलएड परीक्षा शुल्क में भी वृद्धि की गई है, जिसमें नियमित विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों का शुल्क 7000 रुपये तक तय किया गया है।

स्कूलों की संबद्धता फीस भी बढ़ी

नई नीति के तहत स्कूलों की संबद्धता फीस भी बढ़ा दी गई है। 10वीं तक के सरकारी स्कूलों के लिए 20 हजार और निजी स्कूलों के लिए 22 हजार रुपये तय किए गए हैं। वहीं 12वीं तक के लिए यह शुल्क क्रमशः 27 हजार और 30 हजार रुपये होगा।

नियम हुए सख्त

यदि किसी छात्र को गलत तरीके से प्रवेश दिया जाता है, तो संबंधित स्कूल के प्राचार्य पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह राशि छात्र से नहीं ली जाएगी। साथ ही 10वीं में लागू “बेस्ट ऑफ फाइव” सिस्टम को समाप्त कर दिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया और डमी एडमिट कार्ड

कक्षा 9वीं के लिए नामांकन 15 मई से 30 सितंबर तक होगा। वहीं 10वीं और 12वीं के परीक्षा फार्म 15 मई से 15 सितंबर तक भरे जाएंगे। आवेदन में अपार आईडी अनिवार्य होगी। परीक्षा फार्म भरने के 7 दिन बाद छात्रों को डमी प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिनका सत्यापन स्कूल द्वारा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, TET नियम पर पुनर्विचार की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें