Indore News: मध्य प्रदेश में LPG संकट गहराया, इंदौर में पोर्टल बंद
Indore News: इंदौर में नए LPG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते e-KYC और नए कनेक्शन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं फिलहाल रोक दी गई हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार यह निर्णय अस्थायी रूप से लिया गया है।

भोपाल में एजेंसी पर हंगामा
वहीं भोपाल के लालघाटी इलाके में स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे, लेकिन सप्लाई न मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, ग्राहकों ने आरोप लगाया कि रिकॉर्ड में सिलेंडर डिलीवर दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तव में उन्हें गैस नहीं मिली। इस गड़बड़ी से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई।
25 हजार से ज्यादा बुकिंग लंबित
कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्होंने 4-5 दिन पहले गैस बुक की थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। कुछ मामलों में तो बुकिंग के बावजूद सिस्टम में डिलीवरी दिखा दी गई, जानकारी के मुताबिक भोपाल में 25 हजार से अधिक गैस बुकिंग लंबित हैं। रोजाना 12-14 हजार बुकिंग हो रही हैं, जबकि सप्लाई सिर्फ 10-11 हजार सिलेंडरों की ही हो पा रही है, जिससे संकट और गहरा गया है।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
मामला बढ़ने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। Bhopal कलेक्टर ने 4 अप्रैल 2026 को सभी SDM और तहसीलदारों को गैस एजेंसियों की सख्त जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके, LPG संकट के चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब प्रशासन की कार्रवाई से ही राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Indore News: इंदौर से उड़ान भरना महंगा, ईंधन संकट के बीच किरायों में 35% तक बढ़ोतरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |





