Rewa News: महुआ बीनने गए भाई-बहन पर आकाशीय बिजली गिरी, मौके पर मौत

Rewa News: महुआ बीनने गए भाई-बहन पर आकाशीय बिजली गिरी, मौके पर मौत

Rewa News: महुआ बीनने गए भाई-बहन पर आकाशीय बिजली गिरी, मौके पर मौत

Rewa News: रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदिहा में शनिवार सुबह महुआ बीनने गए भाई-बहन राजन कोल और सविता कोल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, सविता कोल की शादी 30 अप्रैल को तय थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने घर में खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।

तेज आंधी और बारिश के बीच हादसा

घटना सुबह 10:30 बजे हुई। बताया गया कि डोडी जंगल में महुआ बीनते समय मौसम अचानक बदल गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, सिरमौर एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि, आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Satna News: प्रियंवदा बिड़ला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पेट पर चीरा मिलने से हंगामा, परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें