Rewa News: रीवा में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमले के विरोध में हंगामा, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Rewa News: रीवा में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमले के विरोध में हंगामा, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Rewa News: रीवा में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमले के विरोध में हंगामा, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Rewa News: रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच राजपाल यादव पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में रविवार को ग्रामीणों और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा, बड़ी संख्या में लोगों ने पनवार थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

1 अप्रैल को हुआ था जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, उपरवार (पटैती) निवासी पूर्व सरपंच राजपाल यादव पर 1 अप्रैल को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने मिलकर हमला किया था, घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ था।

गिरफ्तारी न होने से फिर भड़के ग्रामीण

इससे पहले भी इस मामले को लेकर थाने का घेराव किया जा चुका था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने दोबारा प्रदर्शन किया, ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ आरोपियों को जानबूझकर बचाया जा रहा है।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं पुलिस का कहना है कि पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है और नए नामों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

जल्द होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी, पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा शिखा मिश्रा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, सियासी कनेक्शन पर उठे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें