MP News: MP में LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, 14Kg कनेक्शन रुके, अब 5Kg सिलेंडर से काम
MP News: मध्य प्रदेश में LPG कनेक्शन को लेकर बड़ी समस्या सामने आई है। पोर्टल बंद होने के कारण नए कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई है, भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में उपभोक्ता काफी परेशान हैं, क्योंकि e-KYC और आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल बंद है।
14Kg की जगह अब 5Kg कनेक्शन
राहत के तौर पर खाद्य विभाग ने फैसला लिया है कि फिलहाल उपभोक्ताओं को 5Kg के नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे, बाद में जब पोर्टल दोबारा शुरू होगा, तब इन्हें 14Kg सिलेंडर में कन्वर्ट कर दिया जाएगा।

SMS से मिलेगी डिलीवरी की जानकारी
अब ऑयल कंपनियां ग्राहकों को SMS के जरिए बुकिंग कन्फर्मेशन और डिलीवरी की तारीख की जानकारी देंगी, संदेश में साफ लिखा रहेगा कि ग्राहक एजेंसी पर न जाएं, सिलेंडर सीधे उनके घर पहुंचाया जाएगा।
इंडेन उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी
प्रदेश में सबसे ज्यादा दिक्कत इंडेन कंपनी के उपभोक्ताओं को हो रही है, नए कनेक्शन नहीं मिल रहे और सिलेंडर सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
नए नियमों से एजेंसी संचालक परेशान
ऑयल कंपनियों के नए नियमों और तकनीकी दिक्कतों के कारण एजेंसी संचालक भी परेशान हैं, डीएसी नंबर जनरेट न होने से सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो रही है और डिपो से गाड़ियां नहीं निकल पा रही हैं।
सिलेंडर गायब होने के आरोप
भोपाल की एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर को लेकर हंगामा हुआ, जहां ग्राहकों ने आरोप लगाया कि उनकी बुकिंग के बावजूद सिलेंडर डिलीवर नहीं किया गया, एजेंसी का दावा था कि सिलेंडर पहले ही पहुंचाया जा चुका है, जिससे विवाद बढ़ गया।
गैस एजेंसियों की जांच जारी
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैस एजेंसियों की जांच शुरू कर दी है, अधिकारियों का कहना है कि शहर में LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन कालाबाजारी या लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : MP News: MP में समाधान योजना की डेडलाइन बढ़ी, अब 15 मई तक भर सकेंगे बकाया बिजली बिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
