CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन को मिली नई गति, राज्य ने दिए 3000 करोड़

CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन को मिली नई गति, राज्य ने दिए 3000 करोड़

CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन को मिली नई गति, राज्य ने दिए 3000 करोड़

CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि अग्रिम रूप से जारी की। इस निवेश से मिशन के विभिन्न कार्यों को समय पर गति मिली और ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति परियोजनाओं को तेजी से लागू किया जा सका।

छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय, जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू

केंद्र से मिली प्रतिपूर्ति

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने राज्य को 536 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के रूप में जारी की। यह राशि राज्य द्वारा पहले किए गए खर्च की भरपाई के रूप में दी गई है, जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवारों तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। ‘हर घर नल से जल’ योजना के जरिए हर घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम लगातार जारी है।

मिशन 2.0 के तहत विस्तार

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की अवधि बढ़ाकर दिसंबर 2028 तक कर दी है। अब मिशन 2.0 के तहत यह योजना और व्यापक स्तर पर लागू की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे, इस पहल से न केवल ग्रामीण इलाकों में पानी की पहुंच सुनिश्चित होगी, बल्कि लंबे समय तक सतत जल आपूर्ति की प्रणाली भी विकसित होगी। राज्य सरकार का यह कदम ग्रामीण विकास और जीवन स्तर सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: छतीसगढ़ की बेटी अमिता का एवरेस्ट मिशन, 9 अप्रैल को फहराएंगी तिरंगा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें