Rewa News: त्योंथर में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान

Rewa News: त्योंथर में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान

Rewa News: त्योंथर में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान

Rewa News: त्योंथर तहसील के बरेठी, कोराव और आसपास के अधिकांश गांवों में अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों से खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर खेत सफेद चादर से ढके नजर आए, जिससे नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Rewa Tyonthar Hailstorm Damages Crops | Barethi, Korav Farmers Face Losses

किसानों के चेहरे पर मायूसी

ग्रामीणों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस ओलावृष्टि ने उन्हें आर्थिक संकट में डाल दिया है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में बर्बाद हो गई और उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा रही है।

मुआवजे की मांग

समाजसेवी शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

सरकार का संज्ञान और राहत प्रक्रिया

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है, वहां तुरंत सर्वे कराया जाएगा। नुकसान का सही आकलन कर जल्द ही राहत राशि स्वीकृत की जाएगी, प्रशासन द्वारा सर्वे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा बायपास पुल में दरारें, भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें