Rewa News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की MRI और CT स्कैन मशीनें खराब, मरीज को हो रही परेशान

Rewa News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की MRI और CT स्कैन मशीनें खराब, मरीज को हो रही परेशान

Rewa News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की MRI और CT स्कैन मशीनें खराब, मरीज को हो रही परेशान

Rewa News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की लागत से स्थापित MRI मशीन चौथी बार बंद हो गई है। इस बार भी मशीन के एसी और कूलिंग सिस्टम में खराबी आने के कारण यह काम नहीं कर रही है। इसके चलते मरीजों की जांच बंद हो गई है और उन्हें प्राइवेट सेंटरों में भेजा जा रहा है।

MRI मशीन चौथी बार बंद

इस हाईटेक MRI मशीन की उम्मीद थी कि लोगों को बेहतर जांच सुविधा मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब तक मशीन चार बार बंद हो चुकी है। शनिवार की रात से यह मशीन पूरी तरह शटडाउन है।

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रीवा को मिला NABH सर्टिफिकेट, MP का पहला  सर्वसुविधायुक्त सरकारी मेडिकल कॉलेज घोषित

कूलिंग सिस्टम की लगातार खराबी

MRI मशीन के कूलिंग सिस्टम में बार-बार खराबी आ रही है। अब तक तीन बार कूलिंग सिस्टम खराब हो चुका है। एक बार चोरी के कारण एसी पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। लगातार खराबी के कारण मशीन बार-बार बंद हो जाती है।

CT स्कैन मशीन की भी समस्या

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 6-7 करोड़ की लागत से इंस्टाल की गई CT स्कैन मशीन भी कई दिनों से बंद है। इसकी प्रेशर इंजेक्टर मशीन खराब होने के कारण CT एंजियोग्राफी सेवाएं रुक गई हैं, MRI और CT मशीन दोनों के बंद होने से मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट सेंटरों की ओर जाना पड़ रहा है। अस्पताल में अभी तक इस समस्या के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है, जिससे मरीज और परिजन परेशान हैं।

मेंटेनेंस कंपनी और अस्पताल प्रबंधन में विवाद

CT स्कैन मशीन का मेंटेनेंस हाईट्स कंपनी करती है। पिछली बार खराबी आने पर हाईट्स ने GE से प्रेशर इंजेक्टर ठीक कराया था, लेकिन अब फिर से खराबी आ गई है। कंपनी ने फिजिकल डैमेज बताकर सुधार करने से इनकार कर दिया है। इसके कारण हाईट्स और अस्पताल प्रबंधन के बीच खींचतान मची हुई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: त्योंथर में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें