MP News: मध्यप्रदेश में 9-10 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी, छोटे किसानों को मिलेगी प्राथमिकता
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि तय समय पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी। उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
छोटे किसानों को प्राथमिकता
सीएम ने कहा कि उपार्जन प्रक्रिया में पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके बाद मध्यम और बड़े किसानों की खरीद की जाएगी। स्लॉट बुकिंग वाले सभी किसानों का गेहूं चरणबद्ध रूप से खरीदा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में बारदाने की कोई कमी नहीं होगी।

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सरल और सुविधाजनक बनाया जाए। किसानों को उपार्जन केंद्र तक आने और गेहूं बेचने में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ मंडियों में भी निगरानी व्यवस्था की जाएगी।
वर्ल्ड क्लास मंडी की तैयारी
सीएम ने सभी कृषि उपज मंडियों का 10 अप्रैल तक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। मंडियों को वैश्विक मानकों के अनुसार अपग्रेड किया जाएगा ताकि किसानों को बेहतर अनुभव मिले।

लंबी कतारों और असुविधाओं से बचाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पीने का पानी, छाया, बैठने की व्यवस्था और पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों के खातों में भुगतान कम समय में किया जाएगा।
खरीदी की तिथियां और स्लॉट बुकिंग
अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से और अन्य संभागों में 15 अप्रैल से गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होगी। 7 अप्रैल से पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग आरंभ हो जाएगी।
बोनस और उपार्जन आंकड़े
इस वर्ष गेहूं का MSP 2,625 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके अलावा किसानों को 40 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस भी मिलेगा। 2026-27 के उपार्जन वर्ष में 19 लाख 4 हजार 644 किसानों ने पंजीकरण कराया है। 3,627 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं और 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जाना अनुमानित है।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री लखन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कृषक प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में खेल मंत्री के बंगले में मेडल और प्रशस्ति पत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
