CG News: दृढ़ संकल्प और पुनर्वास, अरविंद हेमला की सफलता की कहानी

CG News: दृढ़ संकल्प और पुनर्वास, अरविंद हेमला की सफलता की कहानी

CG News: दृढ़ संकल्प और पुनर्वास, अरविंद हेमला की सफलता की कहानी

CG News: बीजापुर जिले के एक सामान्य ग्रामीण परिवार में जन्मे अरविंद हेमला का बचपन आर्थिक तंगी और सामाजिक चुनौतियों से भरा रहा। परिवार की आजीविका मुख्य रूप से कृषि मजदूरी पर निर्भर थी।
अरविंद ने कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया, पिता 2009 में और माता 2016 में। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा आघात था, जिससे वे अकेले और असहाय महसूस करने लगे।

CG NEWS:-दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से अंधेरे रा

गलत राह की ओर प्रलोभन

युवावस्था में आर्थिक मजबूरियों और गलत संगति के कारण अरविंद नक्सली गतिविधियों में उलझ गए। यह राह उन्हें भय और अनिश्चित भविष्य की ओर ले जा रही थी, समय के साथ अरविंद ने महसूस किया कि यह मार्ग सही नहीं है। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 से प्रेरित होकर उन्होंने मार्च 2025 में स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर जीवन बदलने का निर्णय लिया।

प्रशिक्षण और कौशल विकास

पुनर्वास केंद्र बीजापुर में अरविंद को मार्गदर्शन और सहयोग मिला। उन्हें राज मिस्त्री का कौशल प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उन्होंने निर्माण कार्य में तकनीकी दक्षता हासिल की, आज अरविंद तेलंगाना राज्य के मंचेरियल जिले में निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं और प्रतिदिन ₹600 की मजदूरी अर्जित कर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं, अरविंद की कहानी यह साबित करती है कि चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, सही निर्णय, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से जीवन को नई दिशा दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की नक्सल-मुक्त नीति, पवन कुमार ने पाया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें