MP News: रसोई गैस की किल्लत के बीच आमजन को राहत, मध्यप्रदेश में शुरू हुआ 5 किलो छोटू सिलेंडर
MP News: देशभर की तरह मध्यप्रदेश में भी एलपीजी की बढ़ती मांग और किल्लत के बीच अब आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने बाजार में 5 किलो का छोटू गैस सिलेंडर उतार दिया है, जिसे कोई भी व्यक्ति सीधे खरीद सकता है। इस सिलेंडर के लिए लंबी प्रक्रिया या गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं है।
कीमत और रिफिलिंग
जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया के अनुसार,
• 5 किलो का सिलेंडर कीमत: ₹1642
• रिफिल कीमत: ₹645
यह योजना खासतौर पर छोटे परिवार, अस्थायी उपयोग या आपात स्थितियों के लिए बनाई गई है।

उपलब्धता और खरीद प्रक्रिया
छोटू सिलेंडर केवल गैस एजेंसी पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप, किराना दुकान, बर्तन की दुकान और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होंगे।
• इंडेन सिलेंडर अधिक स्थानों पर उपलब्ध
• भारत गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से
खरीदने के लिए केवल आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र दिखाना होगा।
सीजीडी संस्थाओं के निर्देश और मॉनिटरिंग
राज्य सरकार ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं को अगले 3 माह में पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
• रोज़ के आवेदन और दिए जाने वाले कनेक्शन की सतत मॉनीटरिंग होगी।
• भारत सरकार के गतिशक्ति पोर्टल पर पाइपलाइन अपलोड करना अनिवार्य।
• सीजीडी संस्थाएं जिलेवार और लोकेलिटीवाइज कैम्प शेड्यूल बनाएंगी।
कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई
प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एलपीजी की कालाबाजारी पर लगातार कार्रवाई हो रही है:
• 2693 स्थानों पर जांच
• 3552 एलपीजी सिलेंडर जब्त
• 10 मामलों में एफआईआर
• 666 पेट्रोल पंपों की जांच, 2 मामलों में एफआईआर दर्ज
जिला आपूर्ति अधिकारी और ऑयल कंपनियों को नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग के निर्देश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा 47वें स्थापना दिवस पर संगठन विस्तार और आधुनिक कार्यालयों का भूमिपूजन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
