MP News: सीएम मोहन ने की सुगम संपर्कता योजना की समीक्षा, 7,135 नई सड़कों का होगा निर्माण
MP News: मध्य प्रदेश में 7,135 नई सड़कें बनाकर मजरे, टोले और सांदीपनि स्कूलों को आपस में जोड़ा जाएगा। यह कार्य सुगम संपर्कता परियोजना के तहत किया जाएगा। सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा और कार्य की गुणवत्ता पर ड्रोन निगरानी की जाएगी।
सीएम ने की समीक्षा बैठक
सिपरी सॉफ्टवेयर अब केवल डीपीआर तैयार करने के लिए नहीं, बल्कि सड़कों और पुल-पुलियों की स्थिति की निगरानी में भी काम आएगा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गांव-गांव के विकास के लिए काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

कौन-कौन जुड़ेगा
• 100+ आबादी वाले मजरे-टोले इस परियोजना में शामिल होंगे।
• सड़कें वीबी-जीराम-जी योजना के अंतर्गत बनाई जाएंगी।
• कुल बजट: करीब 1000 करोड़ रुपए
• प्रत्येक जनपद पंचायत को 3 करोड़ रुपए तक स्वीकृति देने का अधिकार
तकनीक और मॉनिटरिंग
• ड्रोन निगरानी से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
• जियो-इंवेंट्री से सड़कों की पहचान और चयन में दोहराव नहीं होगा।
• अब तक 17,437 सड़कों की जियो-इंवेंट्री पूरी हो चुकी है।
प्रगति में आगे जिले
• रतलाम
• जबलपुर
• आगर-मालवा
• मंदसौर
• पन्ना
इससे क्या बदलेगा?
• हर गांव अब अपने नजदीकी शहरों से जुड़ेगा।
• बच्चों के लिए स्कूल जाना आसान होगा।
• मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचना आसान होगा।
• किसानों को मंडी तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
• बरसात में कटने और कीचड़ वाली सड़कें अब पक्की होंगी।
यह भी पढ़ें : MP News: रसोई गैस की किल्लत के बीच आमजन को राहत, मध्यप्रदेश में शुरू हुआ 5 किलो छोटू सिलेंडर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
