CG News: छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन, सभी पात्र राशनकार्डधारियों को लाभ
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
वितरण की विशेष व्यवस्था
• शहरी क्षेत्र: प्रत्येक राशनकार्डधारी को अधिकतम 1 लीटर केरोसिन मिलेगा।
• ग्रामीण क्षेत्र: अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित दोनों श्रेणियों के लिए अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।
• राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए और स्थानीय प्रचार-प्रसार करके हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी दी जाए।

स्टॉक पुनःआबंटन और अंतिम तिथि
जिन दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां शेष स्टॉक जरूरत वाले दुकानों में पुनः आबंटित किया जाएगा। इससे किसी भी क्षेत्र में कमी न हो और सभी पात्र हितग्राही अपनी निर्धारित मात्रा प्राप्त कर सकें, अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य है।
जिला अनुसार केरोसिन आबंटन
• बिलासपुर: 36 किलोलीटर
• बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर, जशपुर: 24-24 किलोलीटर
• अन्य जिले: 12-12 किलोलीटर
इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया गया है कि राज्य के सभी पात्र हितग्राही समय पर केरोसिन प्राप्त कर सकें।
यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी, 48 लाख महिलाओं को ₹1,000 की आर्थिक सहायता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
