CG News: सीएम साय ने पीएम मोदी को भेंट की छत्तीसगढ़ की जनजातीय और सांस्कृतिक कलाकृति
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय बेल मेटल कलाकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह भूमि भगवान श्रीराम से गहराई से जुड़ी हुई है और छत्तीसगढ़ पावन धरा है।

जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत
मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट की गई कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का जीवंत प्रतीक है। यह जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है। उन्होंने इसे देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुँचाने के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।

धार्मिक दर्शन योजना
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के माध्यम से प्रदेश के हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं, जिससे आस्था और श्रद्धा को जन-जन तक जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है।
प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित सुशासन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सेवा, संस्कार और सुशासन के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन, सभी पात्र राशनकार्डधारियों को लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
