CG News: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को बस्तर रोडमैप 2.0 का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर बस्तर के समग्र, समावेशी और सतत विकास के लिए तैयार ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में 31 मार्च तक माओवाद के उन्मूलन के लक्ष्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
शांति के बाद विकास और रोजगार सृजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर में शांति स्थापित होने के बाद राज्य सरकार का फोकस विकास, रोजगार सृजन और जनजीवन सशक्तिकरण पर है।
• एग्रो एवं एग्रो-फॉरेस्ट सेक्टर को प्राथमिकता
• सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
• पर्यटन विकास के नए अवसर
इन पहलुओं से स्थानीय युवाओं के लिए नई रोजगार संभावनाएं पैदा होंगी।

‘नियद नेल्ला नार’ योजना की सफलता
प्रधान मंत्री ने विशेष रूप से ‘नियद नेल्ला नार योजना’ की सराहना की। थर्ड पार्टी मूल्यांकन (NCAER) के अनुसार:
• 93% गांवों में प्राथमिक स्कूल उपलब्ध
• 97% बच्चों को मध्याह्न भोजन, गणवेश और पुस्तकें मिल रही हैं
• 97% गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित
• 89% ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बना
इससे गंभीर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित हुआ है।
कनेक्टिविटी और सामाजिक सशक्तिकरण
• योजना का विस्तार अब 10 जिलों में
• मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन सुविधा
• बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन क्षेत्र में आत्मगौरव और ऊर्जा का संचार कर रहे हैं
शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई में तेजी
• दंतेवाड़ा एजुकेशन सिटी की तर्ज पर ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण
• जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल संचालन
• गीदम में मेडिकल कॉलेज स्थापना
• इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव बैराज सहित 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की सिंचाई परियोजनाएं प्रगति पर
आजीविका और आय वृद्धि पर केंद्रित रणनीति
• बस्तर के 85% परिवारों की मासिक आय 15,000 रुपए से कम, लक्ष्य 30,000 रुपए
• आत्मनिर्भर आजीविका क्लस्टर, एनआरएलएम, सहकारी समितियां, FPO और वनधन केंद्रों से जोड़ना
• ‘बस्तर मुन्ने’ संतृप्ति शिविर से ग्राम पंचायतों में योजनाओं का लाभ और त्वरित समाधान
प्रधानमंत्री को बस्तर आने का निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर की जनता प्रधानमंत्री मोदी से विशेष स्नेह रखती है और उन्हें बस्तर आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने रेल और सिंचाई परियोजनाओं के भूमिपूजन के लिए समय देने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम साय ने पीएम मोदी को भेंट की छत्तीसगढ़ की जनजातीय और सांस्कृतिक कलाकृति
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
