MP News: मध्यप्रदेश में जिन जगहों पर PNG लाइन जुड़ी, वहां 10 दिन में सप्लाई, 90 दिनों में LPG बंद
MP News: मध्यप्रदेश के जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन जोड़ दी गई है, वहां 10 दिन के अंदर पीएनजी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। बुधवार को अपर मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति रश्मि अरुण शमी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इसे लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएनजी सप्लाई में कोई कोताही नहीं बरती जाए।
PNG कनेक्शन के लिए शिविर
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और नगर निकाय अधिकारी शामिल हुए, मीटिंग में निर्णय लिया गया कि शहरों और कॉलोनियों में पीएनजी कनेक्शन के शिविर लगाए जाएंगे, इन शिविरों में स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि पीएनजी कनेक्शन लेने में कोई परेशानी न हो।
21 जिलों में कंट्रोल रूम
मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर और अन्य 21 जिलों में पीएनजी कनेक्शन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जनता इन कंट्रोल रूम में जाकर पीएनजी कनेक्शन से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।
LPG कनेक्शन बंद का अलर्ट
जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन बिछा दी गई है, वहां पीएनजी कनेक्शन लेना अब अनिवार्य होगा, अगर आपने पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया, तो 90 दिनों के अंदर आपका LPG कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा, केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार, पीएनजी कनेक्शन आवेदन पर 5 दिनों के अंदर कनेक्शन देना अनिवार्य है।
नागरिकों के लिए संदेश
• पीएनजी कनेक्शन जल्दी लें और समय पर रजिस्ट्रेशन करवाएं।
• स्थानीय शिविर और कंट्रोल रूम से मदद लें।
• LPG बंद होने से बचने के लिए जरूरी कदम तुरंत उठाएं।
यह भी पढ़ें : MP News: जानिए कब आएगी लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त, 1.25 लाख बहनों को मिलेगा लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
