MP News: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होंगे महंगे, महापौर और अध्यक्ष पद की जमानत राशि बढ़ाने का प्रस्ताव
MP News: मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले चुनावी नियमों में संशोधन की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार 2027 में होने वाले चुनाव से पहले उम्मीदवारों द्वारा जमा की जाने वाली जमानत राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस दिशा में प्रस्ताव तैयार किया है।
जमानत राशि में बढ़ोतरी
प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम महापौर के लिए जमानत राशि 20 हजार रुपए से बढ़ाकर 32 हजार रुपए, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 24 हजार रुपए की जाएगी। नियम के अनुसार, अगर किसी प्रत्याशी को कुल वैध मतों के 6 प्रतिशत से कम वोट मिलते हैं, तो जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
2027 से लागू नई व्यवस्था
राज्य सरकार का मानना है कि जमानत राशि बढ़ाने से केवल गंभीर उम्मीदवार ही चुनाव में भाग लेंगे, जिससे चुनाव प्रक्रिया अधिक प्रभावी और व्यवस्थित होगी। इस संशोधन को जून 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में लागू करने का प्रस्ताव है।
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल-रामगंज मंडी परियोजना जल्द होगी पूरी, राजस्थान से सीधा रेल संपर्क
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
