CG News: बालोद में अदरक की खेती से किसान ने बदला जीवन, ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना ने दी सफलता
CG News: सरकार की “एक जिला एक उत्पाद” योजना अब बालोद जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। ग्राम बघमरा के युवा किसान आकाश चंद्राकर ने अदरक की खेती के माध्यम से सफलता की नई मिसाल पेश की।

अदरक की खेती से दोगुना मुनाफा
पारंपरिक फसलों की तुलना में अदरक की खेती से बेहतर उत्पादन और बाजार में उच्च मूल्य मिलने के कारण किसान की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, उद्यानिकी विभाग द्वारा लगभग 49 हजार रुपये का अनुदान मिलने से आकाश चंद्राकर ने आधुनिक कृषि संसाधन और गुणवत्तापूर्ण बीज का उपयोग किया। इसके परिणामस्वरूप उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ।
अन्य किसानों के लिए प्रेरणा
“एक जिला एक उत्पाद” योजना से प्रभावित होकर जिले के अन्य किसान भी अदरक की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस नगदी फसल ने पारंपरिक खेती को लाभकारी विकल्प में बदल दिया है, आकाश चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और विश्वास जताया कि बालोद जिला अदरक उत्पादन में नई पहचान स्थापित करेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: बिहान योजना से ग्रामीण महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, मथुरा और जमुना की प्रेरक कहानी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
