Rewa News: रीवा में बीहर नदी से युवक का शव बरामद, SDRF की लंबी सर्चिंग के बाद मिली सफलता

Rewa News: रीवा में बीहर नदी से युवक का शव बरामद, SDRF की लंबी सर्चिंग के बाद मिली सफलता

Rewa News: रीवा में बीहर नदी से युवक का शव बरामद, SDRF की लंबी सर्चिंग के बाद मिली सफलता

Rewa News: रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत किटवरिया घाट में एक युवक द्वारा आत्महत्या की नीयत से बीहर नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Youth Body Found in Bihar River, Rewa | SDRF Search Operation

पानी रोककर की गई तलाशी

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम से ही सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया। नदी में तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया, सर्चिंग को आसान बनाने के लिए नदी के पानी को अस्थायी रूप से रोका गया, जिससे जलस्तर कम हुआ और तलाशी अभियान में मदद मिली।

Youth Body Found in Bihar River, Rewa | SDRF Search Operation

झाड़ियों और खतरों के बीच मुश्किल सर्चिंग

रेस्क्यू टीम को घनी झाड़ियों, जलकुंभी और तेज बहाव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान नदी में सांप भी दिखाई दिए, जिससे अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया, तेज बहाव के कारण युवक का शव बहकर सिरमौर क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उप निरीक्षक विकास पाण्डेय ने बताया कि टीम लगातार सर्चिंग में जुटी रही और आखिरकार शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : Rewa News: सड़क चौड़ीकरण कार्रवाई के बीच युवक ने पिया  केमिकल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें