CG News: निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सख्त, नियम उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई
CG News: राज्य में निजी स्कूलों द्वारा कथित मनमानी को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी निजी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है या अभिभावकों की शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभिभावकों को राहत का भरोसा
सीएम साय ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक आर्थिक बोझ या मानसिक दबाव स्वीकार्य नहीं है। सरकार इस पूरे मामले पर लगातार निगरानी रख रही है।
पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था पर फोकस
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, संतुलित और जवाबदेह बनाना है, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’ की शुरुआत, शिक्षा प्रणाली को मिलेगा तकनीकी नया आयाम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
