CG News: सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसा: मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए जांच और FIR के सख्त निर्देश

CG News: सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसा: मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए जांच और FIR के सख्त निर्देश

CG News: सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसा: मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए जांच और FIR के सख्त निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का निरीक्षण किया और उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

तकनीकी जांच और FIR के निर्देश

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हादसे के पीछे के तकनीकी कारणों की गहन जांच की जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सिंघीतराई में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस और वेदांता प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा मानकों, श्रम कानूनों के पालन और हादसे के कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

CG News: वेदांता प्लांट हादसे में घायलों का मंत्री लखन लाल देवांगन ने जाना  हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश | Minister Lakhan Lal Devangan Inquired  About The Well Being ...

पीड़ित परिवारों को राहत के निर्देश

मंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा, रोजगार और आवश्यकता पड़ने पर पेंशन जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही श्रमिकों के ईएसआईसी और पीएफ से जुड़ी जानकारी भी ली गई, मंत्री ने कहा कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों और घायलों के लिए सहायता राशि की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

अस्पतालों में जाकर घायलों से मुलाकात

निरीक्षण के बाद मंत्री ने रायगढ़ जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एपेक्स, मेट्रो और जिंदल-फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और परिजनों से बातचीत की, मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी घायलों का बेहतर और लगातार इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक सभी श्रमिक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक उनका उपचार जारी रहेगा।

सरकार की हरसंभव मदद का भरोसा

मंत्री ने श्रमिकों और उनके परिवारों को भरोसा दिलाया कि कंपनी के मुआवजे के अलावा राज्य सरकार भी हर संभव सहायता प्रदान करेगी, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें : CG News: मनरेगा से सफलता की कहानी, डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से सगनू राम बने प्रेरणास्रोत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें