CG News: छत्तीसगढ़ रेरा की सख्त कार्रवाई, ‘डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब’ प्रोजेक्ट पर अंतरिम रोक
CG News: छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG RERA) ने रियल एस्टेट नियमों के उल्लंघन पर बड़ा कदम उठाते हुए एक निजी परियोजना पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह कार्रवाई ‘डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब’ प्रोजेक्ट के खिलाफ की गई है।
क्या है पूरा मामला
यह परियोजना नया रायपुर के सेक्टर-37 में लगभग 55 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित है। जांच में सामने आया कि प्रमोटर द्वारा बिना रेरा पंजीकरण के सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इसका प्रचार किया जा रहा था और आम लोगों को बुकिंग के लिए आमंत्रित किया जा रहा था, रेरा अधिनियम 2016 के अनुसार किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का प्रचार, बिक्री या बुकिंग बिना पंजीकरण के नहीं की जा सकती। इसी उल्लंघन के आधार पर प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है।

बिक्री और पंजीयन पर रोक
प्राधिकरण ने अपने वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए परियोजना से जुड़े सभी प्लॉट, मकान और यूनिट्स की खरीद-बिक्री और पंजीयन पर तत्काल प्रभाव से अंतरिम रोक लगा दी है, इसके साथ ही रायपुर के जिला पंजीयक और उप-पंजीयक को निर्देश दिए गए हैं कि इस परियोजना से जुड़े किसी भी दस्तावेज का रजिस्ट्रेशन तब तक स्वीकार न किया जाए जब तक आगे आदेश जारी न हो।
जांच के बाद कार्रवाई
नियमित निगरानी के दौरान इस परियोजना का विज्ञापन सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया। जांच में प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर यह सख्त कदम उठाया गया, प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी रियल एस्टेट परियोजना में निवेश करने से पहले उसकी रेरा पंजीकरण स्थिति की पूरी जांच अवश्य करें, ताकि किसी भी प्रकार के वित्तीय या कानूनी जोखिम से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें : CG News: सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसा: मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए जांच और FIR के सख्त निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
