CG News: छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
CG News: भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्यभर की उचित मूल्य की राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी।
बचाव के लिए लिया गया निर्णय
खाद्य विभाग के आदेश के अनुसार यह बदलाव बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि हितग्राही सुबह और शाम के ठंडे समय में आसानी से राशन प्राप्त कर सकें।

दोपहर में दुकान बंद रखने की सुविधा
नई व्यवस्था के तहत राशन दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आवश्यकतानुसार बंद रखी जा सकती हैं, ताकि दुकानदार और कर्मचारी भी तेज गर्मी से राहत पा सकें, इस बार विशेष व्यवस्था के तहत राशन दुकानें रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों में भी खुली रहेंगी। इन दिनों में भी नियमित रूप से अनाज का वितरण जारी रहेगा।
चावल वितरण कार्यक्रम जारी
प्रदेश में फिलहाल तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम चल रहा है। कुछ स्थानों पर भंडारण की समस्या जरूर सामने आई है, लेकिन विभाग इसे जल्द सुधारने में जुटा हुआ है, दुकानों के समय में विस्तार से अब मजदूर और कामकाजी वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वे अपनी सुविधा के अनुसार आसानी से राशन प्राप्त कर सकेंगे और गर्मी से बच सकेंगे।
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में शुरू हुआ तेंदूपत्ता सीजन, ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
