CG News: गंगरेल बांध में बड़ा हादसा टला, 17 मिनट में वाटर एंबुलेंस बनी देवदूत
CG News: धमतरी जिले के गंगरेल बांध के ठेमली आइलैंड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर पर जहरीला सांप गिर गया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
कैसे हुई घटना
सिरपुर निवासी 26 वर्षीय शंकर कमार आइलैंड में निर्माण कार्य कर रहा था। सुबह करीब 9 बजे पेड़ के नीचे से गुजरते समय टहनी पर बैठा सांप अचानक उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह घबरा गया और उसकी हालत खराब होने लगी।

17 मिनट में पहुंची वाटर एंबुलेंस
सूचना मिलते ही वाटर एंबुलेंस टीम और जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए। मात्र 15 से 17 मिनट में 8 किलोमीटर का जलमार्ग तय कर मरीज को सुरक्षित बोटिंग पॉइंट तक लाया गया, जहां से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया, अस्पताल में समय पर इलाज मिलने के कारण मजदूर की जान बच गई और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
प्रशासन और टीम की सराहना
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना की है। लाइफ गार्ड और रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, वाटर एंबुलेंस सेवा से डूबान क्षेत्र के 32 गांवों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कम समय लगेगा और आपात स्थिति में तेज और सुरक्षित इलाज संभव होगा।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
