CG News: अवैध निर्माण और पानी संकट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को कड़े निर्देश
CG News: रायपुर में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साफ निर्देश दिए कि अगले एक वर्ष के भीतर शहरों में पेयजल संकट का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल बजट खर्च करना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों की वास्तविक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए।
![]()
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर सख्ती
बैठक में अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण को लेकर नाराजगी जताते हुए उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब ऐसी गतिविधियों पर जवाबदेही तय कर सख्त कदम उठाए जाएंगे, 31 मई तक सभी नगर निगमों में बड़े नालों और ड्रेनेज की सफाई पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बारिश से पहले जलभराव रोकने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा गया है। जून में राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा।
लापरवाही पर कार्रवाई तय
धमतरी पेयजल योजना में देरी को लेकर कार्यपालन अभियंता को निलंबित करने और ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है, उप मुख्यमंत्री ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नई कार्य पद्धति अपनाई जाए और हर योजना को समय पर पूरा किया जाए।
यह भी पढ़ें : MP News: लखनऊ ट्रैफिक जाम में फंसे शिवराज सिंह चौहान, शादी में शामिल हुए बिना लौटे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
