CG News: नगर पंचायतों की मैराथन समीक्षा में अरुण साव सख्त, अवैध निर्माण और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

CG News: नगर पंचायतों की मैराथन समीक्षा में अरुण साव सख्त, अवैध निर्माण और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

CG News: नगर पंचायतों की मैराथन समीक्षा में अरुण साव सख्त, अवैध निर्माण और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

CG News: रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दूसरे दिन भी नगर पंचायतों के कार्यों की मैराथन समीक्षा की। बैठक में बेतरतीब निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण पर तुरंत रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

शहरों में अवैध प्लाटिंग-अतिक्रमण पर सख्ती, मैराथन मीटिंग में डिप्टी CM साव  ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी, उन्होंने नगर पंचायतों को नई सोच और आधुनिक कार्य पद्धति अपनाने के निर्देश दिए। नागरिकों को बेहतर जन सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहरों को स्वच्छ व सुंदर बनाना प्राथमिक लक्ष्य बताया गया।

राजस्व वसूली पर विशेष जोर

31 मई तक नई संपत्तियों पर करारोपण पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही संपत्ति कर, जल कर और अन्य शुल्कों की सख्ती से वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया है, नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर भी जोर दिया गया है।

विकास योजनाओं की समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अमृत मिशन जैसी योजनाओं की समीक्षा हुई। अधिकारियों को समयसीमा और पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बुनियादी सुविधाओं और विकास की मजबूत योजना तैयार की जाए, ताकि स्थायी और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें : CG News: अवैध निर्माण और पानी संकट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को कड़े निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें