Rewa News: रीवा में 7 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने सौतेली मां पर लगाए गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा में 7 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने सौतेली मां पर लगाए गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा में 7 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने सौतेली मां पर लगाए गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा जिले में 7 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना त्योंथर क्षेत्र के आमिर कोनी गांव की है, जहां रागिनी साकेत नाम की बच्ची की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने बच्ची की सौतेली मां पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बच्ची के भाई पुष्पराज साकेत ने बताया कि दोपहर के समय उसकी बहन के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और तेज बुखार आने लगा।

पुष्पराज साकेत ने कहा कि मेरी बहन को मां ने हम सब के सामने रात 12 बजे बहुत पीटा

शरीर पर चोट के निशान का दावा

बच्ची की दादी गोमती साकेत ने आरोप लगाया कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और उसे समय पर इलाज भी नहीं मिल पाया। परिजनों का कहना है कि बच्ची पानी तक मांगती रही, लेकिन उसे राहत नहीं दी गई, शाम को जब पिता मनोज साकेत घर पहुंचे तो बच्ची की हालत गंभीर थी। वे उसे तुरंत एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई

परिजनों के अनुसार, पिता की दूसरी शादी के बाद से बच्चों के साथ मारपीट की घटनाएं होती रही थीं। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को भी एक वजह माना जा रहा है, मामले में थाना प्रभारी से जानकारी लेने पर उन्हें पीड़ित परिवार के नाम तक स्पष्ट नहीं थे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: पराली जलाने के मामलों में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर, 20 हजार से ज्यादा घटनाएं दर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें