MP News: CM मोहन यादव आज रात 9 बजे LIVE, प्रदेशवासियों से करेंगे सीधा संवाद
MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संदेश के बाद अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रदेशवासियों से सीधा संवाद करने जा रहे हैं। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि वे आज रात 9 बजे LIVE आकर एक महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात साझा करेंगे।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के अनुसार, इस LIVE संवाद में महिला आरक्षण अधिनियम और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश में इन दोनों विषयों को लेकर लगातार गतिविधियां तेज हैं, ऐसे में बड़े फैसलों या घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है।

किसानों के लिए लिया जा चुका बड़ा फैसला
हाल ही में राज्य सरकार के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के गेहूं खरीदी लक्ष्य में 22 लाख मीट्रिक टन की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दी है। इससे अब वर्ष 2026 में प्रदेश में लगभग 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है।
केंद्र सरकार का जताया आभार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश के किसानों के हित में बड़ा कदम है।
पहले कम था लक्ष्य
गौरतलब है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए पहले 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री लगातार केंद्र सरकार से इस लक्ष्य को बढ़ाने के लिए संपर्क में थे, जिसके बाद इसमें वृद्धि की गई।
अब LIVE पर टिकी नजरें
अब प्रदेशभर की नजरें आज रात 9 बजे होने वाले इस LIVE संवाद पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के विकास, किसानों और महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़ा अपडेट दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 7 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने सौतेली मां पर लगाए गंभीर आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
