Indore News: ईरान-इजराइल तनाव का असर, भारत में हवाई यात्रा 20% तक महंगी
Indore News: मध्य पूर्व में ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर हवाई किरायों पर पड़ा है।

फ्लाइट टिकट 15% से 20% तक महंगे
देश की प्रमुख एयरलाइंस जैसे इंडिगो और एयर इंडिया ने बढ़ती ईंधन लागत के कारण फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है। इसके बाद मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में हवाई टिकटों की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
इंदौर की कनेक्टिविटी पर भी असर
मार्च के अंत से लागू समर शेड्यूल के बाद इंदौर से कई शहरों की सीधी उड़ानें बंद कर दी गई हैं। अब यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। इसका असर समर वेकेशन प्लान पर भी साफ दिख रहा है।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स और महंगी
खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाले हवाई रूट प्रभावित होने से दूरी बढ़ गई है। रूट डायवर्जन के कारण ईंधन खपत भी बढ़ी है, जिससे इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में 30 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) के चेयरमैन हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार, यदि अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे और एटीएफ की कीमतें स्थिर नहीं हुईं, तो आने वाले समय में हवाई किराए और भी बढ़ सकते हैं, लगातार बढ़ती महंगाई और उड़ानों की कमी के चलते कई यात्री अब हवाई यात्रा की बजाय ट्रेन या अन्य विकल्पों को चुनने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई क्रांति, ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ और अटल आरोग्य लैब से बदली लाखों लोगों की जिंदगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
