MP News: CM मोहन यादव ने किसान कल्याण योजनाओं पर किया मंथन, कलेक्टरों को देंगे निर्देश

MP News: CM मोहन यादव ने किसान कल्याण योजनाओं पर किया मंथन, कलेक्टरों को देंगे निर्देश

MP News: CM मोहन यादव ने किसान कल्याण योजनाओं पर किया मंथन, कलेक्टरों को देंगे निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को राजधानी भोपाल स्थित टल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण स्कूल में वरिष्ठ अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत किसानों को मिलने वाली योजनाओं और सौगातों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

कलेक्टरों के साथ होगी समीक्षा

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करेंगे। इसमें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि आज लिए गए फैसलों को तेजी से जमीनी स्तर पर लागू किया जाए।

Cabinet Decisions: किसानों को चार गुना मुआवजा; मोहन कैबिनेट से सिंचाई,  साइकिल, CM केयर और शेल्टर होम को मंजूरी | Cabinet Decisions MP CM Mohan  Yadav Four Times Compensation for ...

कई विभागों के अधिकारी शामिल

इस हाईलेवल बैठक में सहकारिता, कृषि, पशुपालन, राजस्व, वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, ऊर्जा और ग्रामोद्योग जैसे विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। अलग-अलग सेक्टर में किसानों के हित में नई योजनाओं और सुधारों पर मंथन किया जा रहा है।

गेहूं खरीदी लक्ष्य में बड़ा इजाफा

मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है कि प्रदेश में गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने और रिकॉर्ड उत्पादन को समर्थन देने के लिए लिया गया है।

किसानों को राहत देने वाले फैसले

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं,
• गेहूं खरीदी अब सप्ताह में 6 दिन होगी, शनिवार को भी केंद्र खुले रहेंगे
• स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दी गई
• किसानों को जमीन के बदले 4 गुना तक मुआवजा मिलेगा

फसलों पर बोनस और बेहतर दाम

• उड़द की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी
• उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा
• दूध के दाम में 8–10 रुपए प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है

बिजली और सिंचाई में सुधार

सरकार किसानों को मात्र 5 रुपए में कृषि पंप कनेक्शन दे रही है। साथ ही भविष्य में सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

डेयरी सेक्टर में तेजी

प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की दिशा में 1752 नई दुग्ध समितियां बनाई गई हैं। रोजाना दूध संकलन 10 लाख किलोग्राम से ज्यादा हो गया है और किसानों को 1600 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल वैश्विक हालात के बावजूद प्रदेश में 5.90 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, जो पिछले साल से भी ज्यादा है, सरकार ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और सुविधाएं बेहतर करने पर फोकस कर रही है। अब नजर इस बात पर है कि ये फैसले जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से लागू होते हैं।

यह भी पढ़ें : National News: RBI का बड़ा एक्शन, Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें क्या होगा असर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें