MP News: मध्य प्रदेश में UG-PG एडमिशन शेड्यूल जारी, 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

MP News: मध्य प्रदेश में UG-PG एडमिशन शेड्यूल जारी, 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

MP News: मध्य प्रदेश में UG-PG एडमिशन शेड्यूल जारी, 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। UG के लिए 1 मई और PG के लिए 2 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जो 30 जून तक चलेगा।

दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य

इस बार रजिस्ट्रेशन के साथ दस्तावेज सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है। बिना सत्यापन के छात्रों की काउंसलिंग अधूरी मानी जाएगी और उन्हें सीट आवंटन नहीं मिलेगा, छात्रों को एडमिशन के दौरान अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने होंगे। इसी चॉइस फिलिंग के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी और सीटों का आवंटन किया जाएगा।

MP में 1 मई से यूजी-पीजी एडमिशन स्टार्ट: इस बार दो राउंड के साथ होगा CLC,  ITEP कोर्स से शिक्षक बनने का मौका; शेड्यूल जारी

CLC का अतिरिक्त मौका

इस साल दो मुख्य काउंसलिंग राउंड के साथ कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) का एक अतिरिक्त राउंड भी जोड़ा गया है। इससे खाली सीटों को भरा जा सकेगा और ज्यादा छात्रों को एडमिशन का मौका मिलेगा।

छात्राओं को ₹25,000 की सहायता

लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेज में एडमिशन लेने वाली छात्राओं को 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि फर्स्ट ईयर और थर्ड ईयर में दो किस्तों में मिलेगी।

ITEP: 12वीं के बाद नया 4 साल का कोर्स

इस साल ITEP (Integrated Teacher Education Programme) नाम से नया 4 वर्षीय कोर्स शुरू किया गया है, जिसे 12वीं के बाद सीधे किया जा सकता है। यह शिक्षक बनने के इच्छुक छात्रों के लिए खास अवसर है।

LLB के लिए न्यूनतम अंक तय

LLB पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत तय किया गया है।
• 3 वर्षीय LLB: जनरल – 45%, OBC – 42%, SC/ST – 40%
• 5 वर्षीय LLB: 12वीं में भी यही नियम लागू

दो महीने तक चलेगी प्रक्रिया

करीब दो महीने तक चलने वाली इस काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए लाखों छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश का अवसर मिलेगा। विभाग ने छात्रों से समय पर सभी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : Satna News: मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट ने 60 दिन में निर्णय का आदेश दिया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें